झारखंड राज्य को आज पहली ‘बिस्टाडोम’ कोच ट्रेन मिल गई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पूर्व मध्य रेलवे के न्यू गिरिडीह स्टेशन में हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया। अब रांचीवासी भी बिस्टाडोम कोच में बैठकर प्राकृतिक सौदर्य का लुफ्त उठा सकेंगे। इस कोच को न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस में शामिल किया जाएगा। न्यू गिरिडीह-रांची ट्रेन का उद्घाटन होते ही यात्रियों को इस विस्टाडोम कोच का आनंद मिलने लगेगा। ट्रेन जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हज़ारीबाग़ टाउन, बरकाकाना मेसरा और टाटीसिल्वे होते हुए रांची पहुंचेगी।
इस कोच में बैठ कर यात्री सफ़र के दौरान प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। इस मार्ग पर प्राकृतिक सौन्दर्य की प्रचुरता है। इंटर सिटी एक्सप्रेस बरकाकाना-मुरी-टाटीसिलवे रूट पर सीमित समय के लिए चलेगी। लेकिन इसका विशिष्ट मार्ग बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे मार्ग से होगा।
आपको बता दें, इस ट्रेन को बनाने का उद्देश्य यह है कि यात्री बिस्टाडोम से यात्रा करते समय यात्रा का भरपूर आनंद उठा सकें। रास्ते में मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकते हैं। ट्रेन में कुल 13 कोच होंगे। नई गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरी ट्रेन के माध्यम से हज़ारीबाग़ शहर से जोड़ा जाएगा। इस कोच में 42 से 44 यात्रियों के बैठने की जगह है। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार सीटें होंगी जो 180 डिग्री तक घूम सकेंगी। यात्री किसी भी दिशा से आराम से दृश्य देख सकते हैं। सीटें पूस बैक होंगी जिससे यात्री आरामदायक सफ़र का लुफ्त उठा पाएंगे।