बुधवार, नवम्बर 29, 2023
होमखेलDhoni Viral Video: धोनी ने ऑटोग्राफ देने के बाद फैन से चॉकलेट...

Dhoni Viral Video: धोनी ने ऑटोग्राफ देने के बाद फैन से चॉकलेट लौटाने को कहा, देखें वीडियो

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अमेरिका में हैं। इस बीच एक फैन को ऑटोग्राफ देते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के करोड़ों प्रशंसक हैं। अब धोनी का अपने एक फैन के साथ वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच उनके कई छोटे-छोटे वीडियो क्लिप धीरे-धीरे इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ऑटोग्राफ देने के बाद एक फैन से चॉकलेट मांगते नजर आ रहे हैं।

धोनी ने फैन से चॉकलेट वापस करने को कहा

वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) गोल्फ खेलकर बाहर आए और वहां जमा हुए फैन्स को छोटे बल्ले पर ऑटोग्राफ देने लगे। उनके पास चॉकलेट का एक डिब्बा था। जिसे उन्होंने ऑटोग्राफ देते वक्त अपने एक फैन को दे दिया। ऑटोग्राफ देने के बाद धोनी अपने फैन से चॉकलेट वापस करने को कहते हैं। तभी प्रशंसक ने मुस्कुराते हुए चॉकलेट का डिब्बा लौटा दिया।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए

इससे पहले हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ कोर्स में गोल्फ का आनंद लेते देखा गया था। यूएस ओपन के दौरान धोनी को क्वार्टर फाइनल मैच देखते हुए भी देखा गया था। यह मैच दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज और एलेक्टजेंडर ज्वेरेव के बीच था।

धोनी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं

एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हालांकि वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में खेल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में आईपीएल का खिताब भी जीता था. 42 वर्षीय धोनी के घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाद टी20 लीग से संन्यास लेने की अटकलें थीं। धोनी की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है। जब उनसे टी20 लीग से संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टी20 लीग के नए सीजन की नीलामी में अभी समय है। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

पढ़े: Asia Cup 2023: अगर रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हुआ IND vs PAK मैच तो कौन सी टीम जाएगी फाइनल में?

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments