रविवार, नवम्बर 26, 2023
होमखेलAsia Cup 2023 SL vs PAK आखिरी 2 गेंदों पर ढेर हुआ...

Asia Cup 2023 SL vs PAK आखिरी 2 गेंदों पर ढेर हुआ पाकिस्तान, श्रीलंका ने 2 विकेट से हराया, फाइनल में भारत से मुकाबला

Asia Cup 2023: कई रोमांचक मुकाबलों के बाद एशिया कप 2023 अब फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल में भारतीय टीम प्रवेश कर चुकी है। गुरुवार (14 सितंबर) को श्रीलंका भी पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गया। अब भारत और श्रीलंका के बीच खिताब का निर्णायक मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो में होगा। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच जीत जाएगा, लेकिन आखिरी दो गेंदों ने पूरा मैच पलट दिया।

एशिया कप 2023 के सुपर 4 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फिर बारिश की रुकावट के कारण मैच को 42 ओवर का कर दिया गया। मैच में पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 73 गेंदों पर 86 रन की तूफानी पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने 52 रन और इफ्तिखार अहमद ने 47 रन बनाये। रिजवान और इफ्तिखार ने छठे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के लिए मथिसा पथिराना ने 3 विकेट लिए। प्रमोद मदुशान, महिष तिखिना और डुनिथ वेलालेज को 1-1 सफलता मिली।

इसे पढ़े- Asia Cup 2003 Final: भारत ने जीता एशिया कप, सिराज के कहर को झेल ना पाई श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 42 ओवर में 253 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों पर 91 रन बनाए। चैरिथ असलांका 49 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 3 और शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए।

इस तरह आखिरी ओवर में मैच बदल गया

श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। प्रमोद मदुसन और चरिथ असालंका विकेट पर थे। फिर असलंका ने 4 रन और आखिरी दो गेंदों पर 2 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया।

41.1 ओवर: 1 रन लेग बाई
41.2 ओवर: 0 रन
41.3 ओवर: 1 रन
41.4 ओवर: आउट
41.5 ओवर: 4 रन
42 ओवर: 2 रन

भारत और श्रीलंका के बीच नौवीं बार फाइनल मुकाबला

इस बार भारतीय टीम वनडे एशिया कप में दसवीं बार फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम ने अब तक 9 में से 6 बार खिताब जीता है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने 2016 में एक बार टी20 एशिया कप का खिताब भी जीता था। भारतीय टीम ने 9 में से 8 बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे एशिया कप फाइनल खेला है।

भारत-श्रीलंका नौवीं बार फाइनल में भिड़ेंगे। भारतीय टीम ने अपना पहला एशिया कप फाइनल 1984 में खेला था। तब टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। जिसमें भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2018 में वनडे एशिया कप फाइनल खेला था। दुबई में हुए फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं

एशिया कप (टी20, वनडे) के इतिहास में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब जीता है। भारत ने 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में एशिया कप का खिताब जीता। दूसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 6 बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है। श्रीलंकाई टीम ने 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं पाकिस्तान ने 2000 और 2012 में एशिया कप ट्रॉफी जीती है।

इसे पढ़े- IND vs SL: रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments